फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In case of gender change, victim's condition worsens, referred to Meerut

Muzaffarnagar News: लिंग परिवर्तन के मामले में पीड़ित की हालत बिगड़ी, मेरठ रेफर

Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
In case of gender change, victim's condition worsens, referred to Meerut
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लिंग परिवर्तन के मामले में पीड़ित की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि पुलिस ने अभी तक फरार आरोपियों को नहीं पकड़ा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज से छुट्टी के बाद पीड़ित को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को यहां पीड़ित की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता ने बताया कि लगातार घाव बढ़ रहे हैं। ब्लीडिंग नहीं रुक रही है, जिससे पीड़ित की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग रखी। आरोप लगाया कि पुलिस अभी तक दो आरोपियों की पहचान भी नहीं कर सकी है जबकि डॉक्टर के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

क्या था मामला
गांव सांझक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि भोपा रोड स्थित पेपर मिल में तीन साल पहले काम करने के लिए गया था। यहां पर उसकी दोस्ती सोरम गांव निवासी फोरमैन ओमप्रकाश से हुई। आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर कुकर्म किया। तंत्र-मंत्र की क्रिया भी की। आरोपी उसे बहला फुसलाकर चार जून को दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गया जहां बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया। आरोप है कि डॉक्टर रजा से मिलकर छह जून को उसका प्राइवेट पार्ट कटवा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि तुम्हें लड़के से लड़की बना दिया है। होश में आने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस इस मामले में आरोपी ओमप्रकाश को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed