फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In Barwala, a teacher stabbed his brother to death

Muzaffarnagar News: बरवाला में शिक्षक ने भाई को चाकू घोंपकर मार डाला

Tue, 21 Jan 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
In Barwala, a teacher stabbed his brother to death
संवाद न्यूज एजेंसी शाहपुर/बुढ़ाना मोड। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में अविवाहित शिक्षक प्रेमपाल बालियान ने खेती की जमीन के रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हुई छोटे भाई कृष्णपाल सिंह (40) के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

सोमवार रात कृष्णपाल सिंह अपनी मां ओमवीरी और बड़े भाई प्रेमपाल के साथ घर पर बैठे थे। इसी दौरान जमीन के रुपयों को लेकर विवाद हो गया। बात बढ़ने पर बड़े भाई ने चाकू छोटे भाई के सीने में घोंप दिया और फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए मुजफ्फरनगर निजी अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। भीड़ एकत्र हो गई। एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। एसपी देहात का कहना है कि आरोपी की जमीन उसका छोटा भाई जोतता था। हिसाब को लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने देर रात तक तहरीर नही दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी पुरकाजी क्षेत्र में एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि आरोपी शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed