फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   In a train robbery, two crooks cede its

चलती ट्रेन में लूटपाट, दो बदमाश दबोचे

Sat, 19 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
In a train robbery, two crooks cede its
पकड़े गए ट्रेन में लूटपाट करने वाले बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
खतौली रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में बदमाशों ने महिलाओं से लूटपाट की। ट्रेन से कूदकर भागे दोनों बदमाशों को यात्रियों ने पीछा कर दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों के कब्जे से कुंडल, पाजेब और नगदी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


मोहल्ला सद्दीकनगर निवासी राजा और मोहल्ला इस्लामाबाद के रहने वाले अमीर हसन, रिजवान, जमील शुक्रवार दोपहर को परिवार की महिलाओं के साथ नोएडा जा रहे थे। ये सभी लोग रेलवे स्टेशन से ट्रेन में बैठे। स्टेशन से ट्रेन चलने लगी तो दो बदमाश बोगी में घुस गए। इन बदमाशों ने बोगी में बैठी महिलाओं से लूटपाट करनी शुरू कर दी और मोबाइल भी लूट कर ट्रेन से कूदकर भाग निकले। ट्रेन से यात्री भी कूद पड़े और भागकर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


यात्रियों ने दोनों की पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बदमाशों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से कुंडल, पाजेब के अलावा कुछ नगदी भी मिली। इंस्पेक्टर केपी सिंह का कहना है पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। ये दोनों बदमाश ट्रेन में लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य भी हो सकते हैं। शीघ्र ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed