फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Imprint Tilak Sab chhani mose naina milayake'

‘छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलायके’

Tue, 05 Nov 2019 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
'Imprint Tilak Sab chhani mose naina milayake'
मेपल्स एकेडमी में सुफियाना अंदाज में कव्वाली प्रस्तुत करते कव्वाल मोहम्मद अहमद खान वारसी व उनके - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मेपल्स एकेडमी में स्पिक मैके के अंतर्गत मंगलवार को कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें ख्याति प्राप्त कव्वाल अहमद खान वारसी और उनकी टीम ने शेरो शायरी के बीच सूफियाना अंदाज में कव्वाली का गायन कर शिक्षकों व बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत कव्वाल अहमद खान वारसी और उनके सहयोगी खालिद हुसैन, वासिर नवाज, हामिद हुसैन, गुलाम रसूल, तबला वादक अरशद और वासिफ ने कव्वाली का गायन किया। अमीर खुसरो की कव्वाली छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलायके, ने ऐसा रंग जमाया कि सभी झूम उठे। बहुत कठिन है डगर पनघट की, कव्वाली पर जमकर तालियां बटोरी। कव्वाल वारसी ने बच्चों को कव्वाली के इतिहास और उसके शायराना अंदाज के सफर से रूबरू कराया। स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई रखने और पॉलिथीन का प्रयोग ने करने संकल्प भी लिया गया। प्रधानाचार्या डा. चित्रा जोशी और संयोजक पंकज मल्होत्रा ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डा. आयशा नवाज, अंजलि त्यागी, नीलम सिंघल, अंजुला शर्मा, सिम्मी मखीजा, योगिता बावा व प्रीति कोहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed