{"_id":"5e2c91038ebc3e8d3e2f9222","slug":"importance-of-voting-in-democracy-explained-muzaffarnagar-news-mrt465754547","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रंगोली सजाती छात्राएं।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
लोकतंत्र में मतदान का महत्व समझाया
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता पर कार्यक्रम आयोजित किए। सभी को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई गई।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएवी डिग्री कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नाटिका का मंचन किया। मंचन के माध्यम से लोकतंत्र में वोट का महत्व बताया। एसडी डिग्री कॉलेज, श्रीराम कॉलेज के स्टूडेंट ने भी नाटिका का मंचन किया। डायट की छात्राओं ने रंगोली बनाई। इस अवसर पर मैदान में एकत्रित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गर्द। एडीएम प्रशासन अमित सिंह, एमडीए सचिव महेंद्र प्रसाद, निर्वाचन के संजीव कुमार ने मतदाता दिवस पर विचार रखे। आयोजन में प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव का सहयोग रहा।
छोटूराम, जैन डिग्री में दिलाई शपथ
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्राचार्य डॉ नरेश कुमार मलिक ने छात्र- छात्राओं को बताया की सभी छात्र छात्राओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, जिससे अच्छे से अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर आएं और हमारी आशाओं के अनुरूप विकास कार्य कराएं। डॉ विजय कुमार ढाका, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ एसके सिंह, डॉ हरिओम शर्मा, आरडी शर्मा डॉ केपी सिंह, डॉ ओमवीर सिंह, डॉ अरुण कुमार, जीआर सिंह आदि ने भाग लिया। एनएसए के स्वयंसेवकों को मतदाता शपथ दिलाई गई। इसके बाद स्वच्छता अभियान चलाया गया। जैन डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने छात्राओं को मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई।