{"_id":"679542364ba94fc776064dd1","slug":"importance-of-voting-explained-through-awareness-rally-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-138505-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जागरुकता रैली से बताई मतदान की अहमियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जागरुकता रैली से बताई मतदान की अहमियत
विज्ञापन
मतदान दिवस पर एम एस एस डिग्री कॉलेज मोरना की शगुन, अंशी, अनसूया, मरियम जैदी व तनु मतदान दिवस पर
मुजफ्फरनगर। जिलेभर की शिक्षण संस्थाओं में मतदाता दिवस मनाया गया। गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय के छात्रों को शपथ दिलवाई गई। प्रधानाचार्या धारा रतन ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में मतदाता दिवस और गणतंत्र दिवस मनाया गया। श्रीराम कॉलेज ऑफ लॉ के परिसर में मेरा वोट मेरा भविष्य विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। संयोजक आंचल अग्रवाल ने कहा कि मतदान महत्वपूर्ण है। डॉ. हिना गुप्ता, प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा, प्राचार्या डॉ. प्रेरणा मित्तल को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. ऋषभ भारद्वाज एवं अंकित कुमार के निर्देशन में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
विज्ञापन
बुढ़ाना में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई : बुढ़ाना में कस्बे के डीएवी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विद्यार्थियों को सभी निर्वाचन क्षेत्रों में अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलवाई गई। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना के लिए हम सभी को मतदान करना चाहिए। इस मौके पर डॉ. निधि स्वामी, अमित कुमार, गौरव बंसल व संजीव सोम मौजूद रहे।