फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Immoral business was going on in the flat, three women and a young man arrested

Muzaffarnagar News: बागपत, दिल्ली, मुरादाबाद के लिए ... फ्लैट में चल रहा था अनैतिक धंधा, तीन महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 28 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Immoral business was going on in the flat, three women and a young man arrested
- एसडीएम सदर व सीओ मंडी के नेतृत्व में मंडी पुलिस ने एक पॉश काॅलोनी में छापेमारी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर व सीओ मंडी के नेतृत्व में मंडी पुलिस ने क्षेत्र की एक पॉश कालोनी में छापेमारी की। वहां एक फ्लैट में देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। मौके पर तीन महिलाएं व एक युवक को पकड़ा गया। कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार एक महिला ने फ्लैट को किराए पर लिया था और वह यह धंधा चला रही थी।
नई मंडी की एटूजेड काॅलोनी के एक फ्लैट में अनैतिक धंधा चलाए जाने की सूचना पर शाम के समय एसडीएम सदर परमानंद झा व सीओ मंडी रूपाली राव तथा मंडी कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार ने छापेमारी की। फ्लैट में तीन महिलाओं के साथ एक युवक को मौके से पकड़ा गया। पकड़ी गई एक महिला दिल्ली, दूसरी बागपत व तीसरी महिला मुरादाबाद निवासी व युवक सरवट का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बताया गया कि बागपत निवासी महिला ने पिछले दो माह पहले यह फ्लैट किराए पर लिया था। इसके बाद आरोपी महिला वहां चोरी से अनैतिक धंधा चला रही थी। महिलाओं व पकड़े गए युवक को पुलिस हिरासत में लेकर मंडी कोतवाली ले जाया गया। सीओ मंडी रूपाली राव ने बताया कि उनकी तरफ से तीनों महिलाओं व युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मौके से बरामद आपत्तिजनक सामान को सील कर दिया गया है। पुलिस बुधवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed