फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Imababaara's shabby walls collapsed

इमामबाड़ा की जर्जर दीवारों को गिरवाया

Sun, 09 Sep 2018 12:17 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 09 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Imababaara's shabby walls collapsed
police action
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में पिछले एक माह से इमामबाड़ा की भूमि को लेकर चल रहे विवाद को लेकर शनिवार को प्रशासन ने इमामबाड़ा की जर्जर दीवार को गिरवा दिया। भीड़ को पुलिस ने लाठियां फटकार करके खदेड़ा। विरोध को देखते एसडीएम तथा सीओ मौके पर पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


मोहल्ला चौक में स्थित इमामबाड़ा की भूमि को लेकर शिया समुदाय और कुरैशी समाज के कुछ लोगों के बीच विवाद चला आ रहा है। कुरैशी समाज के एक व्यक्ति का कहना था कि वर्षों पहले उसके पिता ने जमीन खरीदी थी। जबकि शिया समुदाय के लोगों का कहना है कि वे पिछले 110 वर्षों से इमामबाड़ा में मजलिस करते आ रहे हैं। उन्होंने इस इमामबाड़ा ॅको एक परिवार को देखभाल करने के लिए भूमि दी थी। वह इस भूमि पर अपना दावा कर रहा है। इमामबाड़ा पुराना होने के कारण उसकी दीवारें जर्जर हालत में हो गई थी, और कभी भी गिर सकती हैं। जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


शिया समुदाय लोगों के 11 सितंबर को मोहर्रम होने के चलते उन्होंने प्रशासन से जर्जर दीवारों को गिरवाने की मांग की थी। प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों को अपने साक्ष्य देने व समझौता कराने की कोशिश भी की गई थी। शिया समुदाय ने इमामबाड़ा के वक्फ बोर्ड में दर्ज होने के साक्ष्य दे दिए थे। इमामबाड़ा की जर्जर दीवारों के गिरने से मजलिस के दौरान कोई हादसा न हो। इसलिए प्रशासन ने मौके पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर जेसीबी द्वारा जर्जर दीवारों को गिरवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा दोनों पक्षों में विवाद को देखते हुए इमामबाड़ा की दीवारों को गिराने से पहले मौके पर एकत्र भीड़ को लाठियां फटकार करके खदेड़ दिया। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम विजय कुमार, सीओ खतौली डा. राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर राजबेंद्र नागर, आरवी कौल सहित भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed