{"_id":"6532d05fdadff7dc40033da4","slug":"illegal-stores-of-firecrackers-found-at-shop-in-muzaffarnagar-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-9937-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दुकान पर पटाखों का अवैध भंडारन मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - दुकान पर पटाखों का अवैध भंडारन मिला
Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 21 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
- पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पटाखे कब्जे में ले लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर की आर्यपुरी में छापेमारी कर एक दुकान से भारी मात्रा में पटाखों का भंडार पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पटाखे कब्जे में ले लिए हैं।
दीपावली के पास आते ही पुलिस प्रशासन पटाखों के अवैध भंडारण को लेकर अलर्ट हुआ है। मेरठ जिले में पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की घटना के बाद से और भी सक्रियता बरती जा रही है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट को सूचना मिली थी कि शहर कोतवाली क्षेत्र की आर्यपुरी में एक कंफेक्शनरी की दुकान में पटाखों का अवैध भंडारन किया हुआ है। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने सीओ सिटी राम आशीष यादव व शहर कोतवाली पुलिस को साथ लेकर आर्यपुरी में प्रतीक गर्ग की कंफेक्शनरी की दुकान पर छापेमारी की।
अधिकारियों ने दुकान की तलाशी लेने की कोशिश की। आरोप है कि दुकानदार ने विरोध जताया, लेकिन अधिकारियों ने दुकानदार को समझाया और दुकान की तलाशी कराई। बताया गया कि दुकान में पेटियों में भारी मात्रा में पटाखे रखे मिले। पुलिस ने पटाखे अपने कब्जे में ले लिए। अधिकारियों के आदेश पर दुकानदार प्रतीक गर्ग को हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने बताया कि दुकान से दो से तीन क्विंटल पटाखे मिले हैं। लाइसेंस भी दुकानदार के पास नहीं मिला। यह पटाखे किसी गौरव ट्रेडर्स के यहां से खरीदे गए हैं। उसके यहां भी लाइसेंस की चेकिंग की जाएगी। बिना लाइसेंस के इतनी भारी मात्रा में पटाखे रखने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पटाखों की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।