फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal possession removed from millions of land

करोड़ों की भूमि से अवैध कब्जा हटवाया

Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sat, 24 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Illegal possession removed from millions of land
Invalid capture deleted - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बुढ़ाना। न्यायालय के आदेश पर प्रशासनिक अधिकारियों तथा पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नगर पंचायत ने अपनी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। नगर पंचायत ने अवैध निर्माण को गिराकर भूमि को अपने कब्जे में ले लिया। अवैध कब्जा मुक्त कराई गई भूमि की कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


 नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि अपने कार्यालय के स्टाफ, सफाई कर्मचारियों आदि के साथ शनिवार को कोतवाली रोड पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र, सीओ हरीराम यादव, पीएसी व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस फोर्स व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में नगर पंचायत की जेसीबी ने अवैध निर्माण गिराया।
विज्ञापन


इस मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी ओम गिरि तथा कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक दिनेश त्यागी ने बताया कि खसरा नंबर 1490 नगर पंचायत की जमीन है। इस जमीन पर कई व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। वर्ष 1997 में तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देशों पर खसरा नंबर 1490 पर किए गए अवैध निर्माण को गिरवाया गया था। इस कार्रवाई के खिलाफ कब्जाधारी न्यायालय की शरण में चले गए थे। यह मामला उच्च न्यायालय से जिला न्यायालय में आ गया था। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट नंबर 15 में मामले की सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस न्यायालय ने वादियों के मूल वाद को निरस्त करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के पक्ष में अपना फैसला सुनाया। न्यायालय के फैसले के अनुसार नगर पंचायत व प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाया। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा कब्जा हटवाने के लिए नियमानुसार नोटिस चस्पा किया गया था। कब्जा मुक्त करवाई गई भूमि की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कब्जा मुक्त करवाने के बाद नगर पंचायत ने इस भूमि पर तारों से बेरिकेडिंग करके अपना कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed