फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal construction demolished on the land of the pond

तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण ध्वस्त कराया

Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished on the land of the pond
मीरापुर। गांव रसुलपुर गढ़ी में तालाब पर बनाए जा रहे एक निर्माणाधीन मकान और दीवार को प्रशासनिक टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर लेखपाल ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ रसूलपुर गढ़ी गांव पहुंचे। तालाब की भूमि पर हो रहे एक निर्माणाधीन मकान व एक दीवार को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। लेखपाल ने बताया कि गांव निवासी राशिद पुत्र यामीन तालाब की भूमि पर अवैध मकान का निर्माण कर रहा था। इसी के बराबर में रियायत पुत्र हनीफ तालाब की भूमि पर अवैध दीवार का निर्माण कर रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों को नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन निर्माण जारी रहा। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। लेखपाल ने बताया कि सरकारी जमीन पर किन स्थानों पर अवैध निर्माण किया गया है, इस बारे में पता किया जा रहा है। कहीं भी अवैध निर्माण मिला तो उसे ध्वस्त कराया जाएगा। इस दौरान प्रधान मोहम्मद अख्तर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed