फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal construction demolished at Muzaffarnagar mandi site

मंडी स्थल पर चल रहा अवैध निर्माण ध्वस्त

Sun, 04 Apr 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished at Muzaffarnagar mandi site
नवीन मंडी स्थल पर अवैध निर्माण हटाते लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंडी स्थल पर अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट ने नवीन मंडी स्थल पर पीसीओ के लिए आवंटित अस्थायी दुकान की जगह पर मंडी समिति के अधिकारियों की मिलीभगत से एक सप्ताह से चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया है। डीएम से हुई शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण कराने में शामिल अधिकारियों के खिलाफ भी शिकंजा कस सकता है।
नई मंडी में पीसीओ के लिए 1996 में छह स्थानों पर जगह आवंटित की गई थी। दो पीसीओ के लिए नवीन मंडी स्थल के मुख्य गेट के पास ही जगह दी गई थी। पीसीओ का काम बंद होने के बाद भी मंडी समिति के अधिकारियों ने आवंटन रद्द नहीं किया। आरोप है कि अस्थायी निर्माण के स्थान पर दोगुनी जगह में स्थायी निर्माण बीते एक सप्ताह से चल रहा था। निरीक्षक और सचिव को शिकायत हुई तो अनसुनी की गई। दोनों अधिकारियों का ऑफिस जाने का रास्ता इसी स्थान से है, जहां पर अवैध निर्माण हो रहा था। इसी बीच शिकायत डीएम सेल्वा कुमारी जे के सामने पहुंची। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को मौके पर भेजा और रिपोर्ट मांगी। डीएम के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने रविवार को मौके पर पहुंच अवैध निर्माण का एक हिस्सा अपने सामने ध्वस्त करा दिया। मंडी के अफसरों से बाकी निर्माण ध्वस्त कराने के निर्देश दिए। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद भी निर्माण पूरी तरह ध्वस्त नहीं किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने कहा कि पूरा निर्माण ध्वस्त होगा और इस प्रकरण में दोषी पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

निर्माण ध्वस्त करा दिया: सचिव
मंडी समिति सचिव आरके सिंह का कहना है कि दो दुकानों में स्थायी निर्माण हो रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद इसे ध्वस्त करा दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बताया कि अस्थायी की जगह स्थायी निर्माण को लेकर मंडी समिति सचिव से रिपोर्ट मांगी गई है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। दोषी अधिकारी छोड़े नहीं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed