फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal colonies marked, notices issued on 20

Muzaffarnagar News: अवैध कॉलोनियां चिह्नित, 20 को जारी किए गए नोटिस

Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Illegal colonies marked, notices issued on 20
मरेठ रोड ​​स्थित एमडीए का कार्यालय।
नोटिस में 15 दिन का समय दिया, इसके बाद होगा ध्वस्तीकरण
विज्ञापन

करीब 300 बीघा जमीन पर ये सभी कॉलोनियां काटी जा रही

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने शहर के आसपास विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए हैं। करीब 300 बीघा जमीन पर यह कॉलोनियां काटी जा रही है। नोटिस का जवाब नहीं देेने और नियमों का पालन नहीं करने पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया अपनाए जाने की तैयारी है।
विकास प्राधिकारण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि अवैध तरीके से विकसित की गई कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है। कॉलोनी विकसित कर अवैध तरीके से प्लॉट काटे गए और लोगों को बेच दिए गए हैं। कई जगह निर्माण भी कर लिया गया है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर प्राधिकरण की टीम ने शहर के आसपास के क्षेत्र में कॉलोनियों कोचिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू की है। सचिव का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। अन्य कॉलोनियां भी जांच के दायरे में है। करीब 300 बीघा से अधिक की जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। इन सभी को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में 15 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह काटी गई है कॉलोनियां
पचेंडा रोड पर 30 बीघा जमीन, सहारनपुर रोड पर सात बीघा, बझेड़ी बाईपास पर दस बीघा, कूकड़ा में एक हजार गज, कूकड़ा बाहर हदूद में आठ बीघा, बिलासपुर, कूकड़ा में 18 बीघा, रामपुर तिराहे पर 50 बीघा, भोपा रोड पर बीस बीघा, पचेंडा मुस्तफाबाद में 15 बीघा, संधावली में 20 बीघा, रुड़की रोड पर 14 बीघा, रेलवे अंडरपास के पास चार हजार वर्ग मीटर, घासीपुरा में नौ बीघा, रेनबो विहार, मिमलाना रोड पर 50 बीघा, शाहबुद्दीनपुर में 55 बीघा में अवैध प्लाटिंग की जा रही है।


बाईपास के आसपास बढ़ी कॉलोनियां
शहर में विकास की रफ्तार बढ़ने के साथ बाहरी क्षेत्र में अवैैध कॉलोनियां भी बढ़ रही है। दिल्ली-दून और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले रामपुर तिराहा, पीनना और वहलना बाईपास के आसपास भी कॉलोनियां बढ़ने लगी है। इसके अलावा भोपा रोड पर सबसे ज्यादा कॉलोनियां काटी जा रही है। आवासीय क्षेत्र भोपा रोड पर तेजी से विकसित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed