{"_id":"58d2caa94f1c1ba16e1a24de","slug":"illegal-cattle-cutting-and-encroachment","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पशु कटान और अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पशु कटान और अतिक्रमण पर तत्काल रोक लगाएं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 23 Mar 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अवैध कटान और अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
भाजपा नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील में पहुंचे और एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को अवगत कराया कि जीटी रोड, जानसठ रोड और ओवर ब्रिज के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से मुर्गे और बकरे काटे जा रहे हैं।
जिनसे इन जगहों पर गंदगी फैली रहती है। इसका आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पर पड़ रहा है। नगर में अतिक्रमण अत्यधिक हो गया है। नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया जाए कि वे इनको तुरंत हटवाएं, ताकि नगर गंदगी और अतिक्रमण से मुक्त हो सके। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में मदन छाबड़ा, सुरेश आर्य, अश्वनी उपाध्याय, अमित जैन, सुनील उपाध्याय, अमित त्यागी, नीटू उपाध्याय, मुकेश चंदेल, नरेश पांचाल, अंकुर सिंघल, नरेंद्र त्यागी, अंकित जाटव, राहुल उपाध्याय, मोंटी जैन, सुभाष गुप्ता, सुरेंद्र उपाध्याय आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम सैनी को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया कि जानसठ रोड के रजवाहा पर बना पुल वर्षों पुराना है। जो सड़क की चौड़ाई के अनुपात में लगभग आधा है। जिसकी वजह से जाम की स्थिति एवं आए दिन हादसे होते रहते हैं। रेलवे ओवरब्रिज पर गड्ढे होने के कारण चलना दूभर हो रहा है। ओवरब्रिज की सड़क का निर्माण अति आवश्यक है। नगर की सीएचसी में सफाइकर्मियों की नियुक्ति होनी चाहिए। ज्ञापन भेजने वालों में सभासद अनुज सहरावत, सुभाष चंद गुप्ता, अंकित जाटव, नीटू उपाध्याय, विपिन उपाध्याय, रिंकू गुप्ता, विवेक रहेजा, नरेंद्र कुमार त्यागी, अंकुर, मोंटी, अंकुर सिंघल, अमित त्यागी, सुरेश आर्य, सुनील उपाध्याय, प्रमोद शर्मा आदि शामिल हैं।