फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Illegal arms smuggler caught, four country-made pistol-cartridges recovered

अवैध हथियारों का तस्कर दबोचा, चार देशी पिस्टल-कारतूस बरामद

Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Illegal arms smuggler caught, four country-made pistol-cartridges recovered
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने तमंचा फैक्टरी के मुकदमे में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अपराधी को चार देशी पिस्टलों व कारतूसों के समेत गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भोपा पुल के पास से महमूदनगर निवासी नईम पुत्र अमीर हसन को गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से रथेडी का रहने वाला है। कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिछले काफी समय से अवैध हथियारों की तस्करी कर रहा था। वह एक अवैध पिस्टल 25 हजार रुपए में बेचता था। आरोपी के पास से चार देशी पिस्टल, मोबाइल, नकदी व दस कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी शहर कोतवाली क्षेत्र में पकड़ी तमंचा फैक्टरी के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके दो साथी पकड़े गए थे। उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल है। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed