फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   illagers of Begrajpur to get rid of polluted water

बेगराजपुर के ग्रामीणों को प्रदूषित पानी से छुटकारा मिलेगा

Thu, 10 Oct 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
illagers of Begrajpur to get rid of polluted water
ग्राम बेगराजपुर में जन चैपाल कार्यक्रम में महिलाएं को सम्मानित करती जिलाधिकारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मंसूरपुर। स्वास्थ्य पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने गांव बेगराजपुर के प्राइमरी स्कूल में पहुंचकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसका निर्माण होने से ग्रामीणों को प्रदूषित पानी से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बाद डीएम गांव बेगराजपुर में पहुंचीं। प्राइमरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि, कौशल मिशन आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर विभिन्न रोगों की जांच भी की गई। दो किशोरियां कुपोषण की शिकार पाई गईं। 10 बच्चों को चश्मे लगाने की सलाह दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इनके चश्मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा फ्री बनाए जाएंगे। कुछ लोगों के स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए गए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपने घरों तथा आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की। छह किशोरियों को पोषण पोटली भी दी गई। डीएम ने बताया कि गांव के बराबर में से बह रही नदी का पानी प्रदूषित हो गया है। इसलिए गांव में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। जिससे घर घर साफ और स्वच्छ जल की आपूर्ति होगी। इसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। मौके पर एसडीएम अजय कुमार, लेखपाल इंद्रवीर सिंह, ग्राम प्रधान मनोज कुमार, थाना प्रभारी मनोज चाहल सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed