{"_id":"5f8c8de68ebc3e9c0724b13f","slug":"ignoring-farmers-will-not-be-tolerated-vm-singh-muzaffarnagar-news-mrt5068548171","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की अनदेखी सहन नहीं होगी: वीएम सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की अनदेखी सहन नहीं होगी: वीएम सिंह
विज्ञापन
बरला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते वीएम सिंह
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की अनदेखी सहन नहीं होगी: वीएम सिंह
छपार (मुजफ्फरनगर)। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने कहा कि किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगले चुनाव में किसान अपनी सरकार बनाएंगे।
रविवार को सहारनपुर जाते हुए बरला स्थित डिग्री कॉलेज में रुके सरदार वीएम सिंह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे 25 साल से किसानों की लड़ाई लड़ रहे हैं। कोर्ट ने किसानों के बकाया रुपये पर ब्याज देने के आदेश दिए हैं, लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की बात को अनसुनी कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों से वादा किया था, उनकी आय दोगुनी करने का, कहां गया वो वादा। खेती करने वाले किसानों के बच्चों की शादी नहीं हो पा रही है। सरकारी रिसर्च में ही एक क्विंटल गन्ने की बुआई पर तीन सौ रुपये लागत आ रही है, इसके चलते गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल होना ही चाहिए और देरी से भुगतान पर ब्याज भी देय हो। कृषि संबंधी तीनों कानून किसान के लिए खतरा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी, शमशाद, प्रदीप देशवाल, कमल त्यागी, विमल, विपिन, योगेंद्र देशवाल, मुकेश पुंडीर और शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।