फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If you insult a woman, then surely there will be Mahabharata

नारी का अपमान करोगे, तो निश्चित महाभारत होगी

Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
If you insult a woman, then surely there will be Mahabharata
शुकतीर्थ में त्यागी आश्रम में नवनिर्मित कथा भवन का लोकार्पण करते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
नारी का अपमान करोगे, तो निश्चित महाभारत होगी
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व सांसद केसी त्यागी ने कहा कि नारी का अपमान करोगे तो निश्चित महाभारत होगी, इसलिए समय से डरो। दान करने के लिए 56 इंच का सीना होना चाहिए। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, शिक्षा के प्रति लडक़ा-लड़की में भेदभाव करने वाले लोग पाप के भागी बनते हैं।
बुधवार को त्यागी आश्रम शुकतीर्थ में समाजसेवी धर्मपाल त्यागी की पुण्यतिथि के अवसर पर बनाए गए भागवत कथा भवन के शुभारंभ मौके पर केसी त्यागी ने कहा कि लोग जीवन में श्रवण और दानवीर कर्ण बनें। राजनीतिज्ञ जीवन में मुजफ्फरनगर के लोगों का संपर्क ट्रेनिंग प्वाईंट रहा है। घटनाएं और संघर्ष जीवन में बदलाव लाने का काम करते हैं। यह आप पर निर्भर है कि आप उनसे कितना सीख पाते हो। राजनीति धर्म अल्पकालीन के लिए होता है। राजनीतिज्ञ विकृत होने पर वह समाज, धर्म को प्रभावित करती है। संख्या कम होने का अफसोस मत करो, आप प्रगतिशील, नेतृत्व और अपने अच्छे पन को बरकरार रखें। आज होशियारी का युग है, अपने राजनैतिक रण कौशल को निखारें और परिस्थितियों के साथ तालमेल बैठाकर सुनहरा कल बनाने का प्रयास करें। शिक्षा प्राप्त करने पर नई ऊंचाई मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने भागवत कथा का लोकार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन रविदत्त एवं संदीप त्यागी ने किया। कार्यक्रम में माता राजनंदेश्वरी साध्वी, धर्मवीर त्यागी, अशोक, प्रवीण त्यागी, अशोक ठेकेदार, डा. वेदप्रकाश त्यागी, ओमप्र्रकाश त्यागी, सुषमा त्यागी, कैप्टन सुरेश त्यागी, आदेश त्यागी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

संगठित होकर कार्य करो-विधायक
किला किठौर मेरठ से भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि हमें अपनी ताकत को पहचान करके संगठित होने का कार्य करना है। आजादी के आंदोलन में हमारे समाज के लोगों ने बलिदान दिया है। हर क्षेत्र में समाज के लोग आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक नवीन त्यागी ने कहा कि जीवन में अच्छा करोगे, तो तरक्की स्वत: ही होगी। नेक कर्म और सलाह हमेशा जीवन में काम आते हैं। राष्ट्रीय पार्टी समाज केे लोगों को जिम्मेदारी देने से बचते हैं। इसके लिए हमें अपने निर्णय लेने होंगे। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि नई पीढ़ियों को सीखाना होगा कि सामाजिक कार्यों से सम्मान बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed