{"_id":"5db3382c8ebc3e0163090913","slug":"if-you-can-t-do-the-job-resign-and-go-to-your-home-mla-muzaffarnagar-news-mrt45049138","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी नहीं कर सकते तो, इस्तीफा देकर अपने घर चले जाओ-विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी नहीं कर सकते तो, इस्तीफा देकर अपने घर चले जाओ-विधायक
विज्ञापन
खतौली। भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने अपने भाषण में खतौली कोतवाल के व्यवहार के प्रति नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि- कोतवाल साहब नौकरी नहीं कर सकते तो, सीट पर से उठकर इस्तीफा देकर अपने घर चले आओ या फिर मेरी खतौली छोडकऱ चले जाओ। मुझे यह बात पसंद नहीं है। निर्दोष आदमी जेल जाए, यह कतई बर्दाश्त नहीं होगी। विधायक का गुस्सा छेड़छाड़ में कक्षा आठ के किशोर को जेल भेजने के मामला पर था। विधायक के बयान का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
गंगनहर के स्नानघाट पर पिकनिक प्वाइंट बनवाने और सौंदर्यकरण कराने के कार्य के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगनहर अलकनंदा पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि एक मामला खतौली क्षेत्र में हो गया। कक्षा आठ के बच्चों ने हाय हलो कर दी, लडक़ी ने उसको सुना तक भी नहीं। लडक़ी के गांव के लडक़ों ने पीट भी दिया। हमारे कोतवाल साहब महान आदमी ने तीन निर्दोष लड़को को जेल भेज दिया। सीओ साहब कक्षा आठ और नौ के बच्चों को क्या पता छेड़छाड़ होती क्या है। सीओ साहब बच्चों पर पोस्को लगाने की कार्रवाई को हटाओ। उन्होंने कहा कि कोतवाल ने मुझे और अधिकारियों को गुमराह किया था। इसको कतई बर्दाश्त नहीं करुंगा। कोतवाल ने निर्दोष बच्चों को जेल भेजा है। विधायक ने अपने भाषण पर कोतवाल पर बरसते हुए कहा कि न तो हेडमोहर्रिर पर कंट्रोल न अन्य सिपाहियों पर कंट्रोल। कोतवाल साहब अगर आप कंट्रोल नहीं कर सकते तो, सीट छोडकऱ इस्तीफा देकर अपने घर चले जाओ, या मेरी खतौली छोडकऱ चले जाओ। हम सामाजिक लोग हैं। हमारा सिर्फ यही मकसद रहता है कि दोनों पक्षों में आपस में समझौता करा दिया जाए। विधायक के इस बयान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों में हडकंप मचा हुआ है।
-------------------
-क्या कहते विधायक विक्रम सैनी
खतौली कोतवाल के काम करने का तरीका उनको पसंद नहीं आया है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर भ्रष्ट अधिकारी है। मैं इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल कराऊंगा। जांच में दोषी पाए जाने पर पर इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी। उनका हमेशा मकसद रहा है कि गांवों में होने वाले विवादों को आपस में निपटा दिए जाएं। वे इस तरह की कोई राजनीति नहीं करते हैं कि एक पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट लिखवा दी जाए। उनका हमेशा यही प्रयास रहता है कि दोनों पक्षों में समझौता हो जाए और मामला कोर्ट व कचहरी तक न पहुंचे। कोतवाल ने आपस में समझौता कराने के बजाए निर्दोष बालकों को जेल भेज दिया है। निर्दोष को जेल भेजने के वे कतई खिलाफ हैं।
विज्ञापन
------------------
-लडक़ी के साथ छेड़छाड़ कराने का मामला थाने में आया था। दोनों पक्षों को आपस में किसी बात को लेकर समझौता नहीं हो सका था। लडक़ी का पिता मुदकमा दर्ज कराने की जिद पर अडिग हो गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की गई। उनके द्वारा पीड़ित पिता की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई की गई है।-----------संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर कोतवाली खतौली।
----------------
नरेश