फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If there is no availability of PNG, how will the industry run?

पीएनजी की उपलब्धता नहीं तो कैसे चलेंगे उद्योग

Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
If there is no availability of PNG, how will the industry run?
मुजफ्फरनगर। उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल आईआईए, फेडरेशन व लघु उद्योग भारती के नेतृत्व में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल से मिला। मंत्री ने कहा कि सरकार उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर रह रही हैं।
विज्ञापन

आईआईए के चेयरमैन विपुल भटनागर ने कहा कि एनसीआर क्षेत्र में पॉल्यूशन विभाग द्वारा 30 सितंबर के बाद डीजल व कोयले से चलने वाले जेनरेटर व उद्योग को पीएनजी पर जाने के लिए कहा है, जबकि न तो अभी पीएनजी की उपलब्धता है ना ही परिवर्तित करने के लिए उपयुक्त तकनीकी। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि जिले में छोटे औद्योगिक क्षेत्र की आवश्यकता है। फेडरेशन के अंकुर गर्ग ने कहा कि डेवलपमेंट अथॉरिटी निर्मित क्षेत्र की जगह पूरे प्लॉट पर डेवलपमेंट चार्ज ले रही है, जो कि भूमि की कीमत से भी ज्यादा हो जाता है। इस व्यवस्था में परिवर्तन जरूरी है।
विज्ञापन

विपुल भटनागर ने एक आठ सूत्रीय ज्ञापन भी पटेल को सौंपा, जिसमें सरकारी खरीद अधिकतम लघु उद्योगों से करने, औद्योगिक क्षेत्र को फ्री होल्ड करने, सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए नेट मीटरिंग लागू करने, नए औद्योगिक क्षेत्र बनाने जैसे बिंदु शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उद्यमी मनीष भाटिया, मनीष अग्रवाल, जगमोहन गोयल उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र परमहंस मौर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed