फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If there is heavy fog, drivers will stop roadways buses at safe places at night

Muzaffarnagar News: कोहरा अधिक होने पर रोडवेज बसों को रात में सुरक्षित स्थानों पर रोकेंगे चालक

Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
If there is heavy fog, drivers will stop roadways buses at safe places at night
- दृश्यता सही होने पर ही बस का किया जाएगा संचालन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कोहरे के मद्देनजर अब रात में 25 यात्री से कम होने पर रोडवेज बस संचालित नही की जाएगी। यदि किसी बस में रात में यात्रियों की संख्या कम है तो वह यात्रियों को दूसरी बस में बैठा कर रवाना करेेंगे। अधिक कोहरा होने पर बसों को रात में चालक सुरक्षित स्थानों पर रोक देंगे। दृश्यता सही होने पर ही बस का संचालन किया जाएगा।

परिवहन निगम के अधिकारियों ने कोहरे में सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए है। एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि चालकों से कहा गया है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता पर रखा जाए। कोहरे में बसों को 40 किलोमीटर की गति से ज्यादा न चलाया जाए। कोहरे में दृश्यता को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

दृश्यता खराब होने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दिया जाए। यात्री भी चालक को बस तेज चलाने के लिए न कहे। आगे जाने वाली बस से चालक दूरी बनाए रखे। साइड बदलने के लिए चालक बस के इंडिकेटर का अवश्य प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed