{"_id":"625864192c20fd76084118b3","slug":"if-the-truck-did-not-reach-with-the-goods-then-the-life-of-the-watchman-was-in-danger-muzaffarnagar-news-mrt58455178","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल लेकर न पहुंचता ट्रक, तो खतरे में थी चौकीदार की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल लेकर न पहुंचता ट्रक, तो खतरे में थी चौकीदार की जिंदगी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। माल का भुगतान करने के लिए रखी रकम लूट कर बदमाशों के जाने के लगभग एक घंटा बाद फैक्टरी में माल लेकर ट्रक आ पहुंचा। ट्रक चालक के हार्न बजाने पर घायल राहुल ने उसे घटना की जानकारी दी। यदि यह ट्रक रात में न पहुंचता तो घायल राहुल की जिंदगी को खतरा बन सकता था। ट्रक के पहुंचने के बाद ही घटना उजागर हो पाई।
बुधवार रात फैक्टरी में राहुल अकेला सो रहा था। बंधक बनाने के दौरान विरोध जताने पर हमले में राहुल का चेहरा लहूलुहान हो गया था । बदमाशों ने राहुल को कार्यालय के बराबर वाले कमरे में बंद किया था। चोटों के कारण राहुल की हालत बिगड़ गई थी। गनीमत रही कि बदमाशों के जाने के लगभग एक घंटा बाद फैक्टरी पर माल लेकर ट्रक पहुंच गया। फैक्टरी का गेट बंद था, जिस कारण चालक ने कई बाद हार्न बजाया। कई मिनट बाद राहुल ने चिल्ला कर कमरे में बंद होने व घटना की जानकारी दी। राहुल के कहने पर ट्रक चालक ने फैक्टरी के सुपरवाइजर अग्रसेन विहार निवासी पवन कुमार को जानकारी दी। इसके बाद पवन व फैक्टरी मालिक मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल राहुल को रात में तीन बजकर चालीस मिनट पर भर्ती कराया। कहा जा रहा है कि यदि माल लेकर ट्रक रात में न पहुंचता तो गंभीर घायल राहुल की जिंदगी को खतरा हो सकता था।
दो घंटे रहे बदमाश
फैक्टरी कर्मचारियों ने बताया कि रात में लगभग ग्यारह बजे बदमाश फैक्टरी में घुसे थे और दो घंटे तक रहे। इसके बाद फरार हुए थे।
सन्नाटे का उठाया फायदा
फैक्टरी में अकेला राहुल था। पडोसी फैक्टरी में रात में रहने वाले कर्मचारी भी बाहर गए थे। आसपास फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी भी शाम पांच बजे घर चले जाते है। कुछ दूरी पर ही रेलवे लाइन है। जिस कारण औद्योगिक क्षेत्र के इस इलाके में रात के समय इक्का दुक्का लोग ही जाते है। बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया।