{"_id":"6846ded8bcdf9d2f420484ce","slug":"if-the-problem-is-not-resolved-then-we-will-tell-our-pain-to-the-chief-minister-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-147512-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समस्या का समाधान नहीं तो मुख्यमंत्री को बताएंगे पीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समस्या का समाधान नहीं तो मुख्यमंत्री को बताएंगे पीड़ा
विज्ञापन
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 11 जून को मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताएंगे
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। चकरोड व नाली से अवैध कब्जा हटवाने की मांग को लेकर भैसाना गांव के दर्जनों ग्रामीण व महिलाओं ने एसडीएम राजकुमार को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि वह कई बार अपनी शिकायत अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही हुई। समाधान नहीं हुआ तो 11 जून को मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताएंगे।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भैसाना के दर्जनों ग्रामीण एवं महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली से सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की सरकारी नलकूप की नाली व चकरोड पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है।
आरोप है कि अवैध कब्जा धारक शिकायत करने पर उनके साथ दुर्व्यवहार व गाली-गलौज भी करते हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम राजकुमार से नाली व चकरोड से अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। कहा कि 11 जून को वह जनपद में मुख्यमंत्री के आने पर उन्हें भी अपनी समस्या से अवगत कराएंगे। इस मौके पर नेपाल, महिपाल, कल्लू, अब्दुल्ला, सरेश व महिला मंजू, भजनो, मुन्नी व सरला आदि मौजूद रहीं।