फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the groom asked for a bullet, the bride refused to marry.

दूल्हे ने मांगी बुलेट तो दुल्हन ने निकाह से किया इनकार

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
If the groom asked for a bullet, the bride refused to marry.
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव निराना में निकाह के दौरान दहेज में बुलेट बाइक को लेकर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने बुलेट देना तय न होने की बात कही। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। दुल्हन ने निकाह से इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा । पुलिस ने दूल्हे व उसके पिता को थाने में बैठा लिया है। दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर निवासी इरशाद की बरात सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव निराना आई थी। बरात की खूब खातिरदारी हुई। निकाह की तैयारी चल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान दूल्हे पक्ष ने बुलेट बाइक की मांग की। दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान दूल्हे पक्ष के एक युवक ने दुल्हन पक्ष के एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया, तो इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी तब मौके पर पहुुंची पुलिस दूल्हा व उसके पिता तथा दूसरे पक्ष के लोगों को भी थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्हन ने कहा नहीं करनी शादी
बताया गया कि जब दुल्हन पक्ष के व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया और निकाह से पहले ही दहेज में बुलेट मांगी जाने लगी तो पिता की बेइज्जती होते देख कर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

गांव के गणमान्य लोग हुए एकत्र
मामला बिगड़ने पर गांव के गणमान्य लोग एकत्र हो गए। अंसारी समाज के लोग भी आसपास गांव से थाने जा पहुंचे। सभी लोग मामला सुलझाने में लगे थे।
बोला आरोपी पक्ष
दूल्हे पक्ष का कहना है कि वह लोग शादी के लिए तैयार हैं। उन्होंने दहेज में किसी प्रकार की कोई मांग नहीं की है। शादी से दुल्हन ही मना कर रही है।
बोले थाना प्रभारी -
प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों में गांव के प्रतिष्ठित ग्रामीण फैसले का प्रयास कर रहें हैं। फैसला न होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed