फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If the goon is found roaming free, he will be buried in the ground: Swatantra Dev Singh

गुंडा घूमता मिला तो जमीन में गाड़ दिया जाएगा : स्वतंत्र देव सिंह

Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
If the goon is found roaming free, he will be buried in the ground: Swatantra Dev Singh
- 2017 के पहले प्रदेश के हालात पर जल शक्ति मंत्री ने कसा तंज
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रदेश में एक भी गुंडा खुला नहीं घूम सकता। यदि घूमेगा तो जमीन में गाड़ दिया जाएगा या आसमान में चला जाएगा। जहां गुंडों का सम्मान होता है, उन घरों की बेटियां नहीं बच सकती।

शुकतीर्थ में आयोजित जनसभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि 2017 के पहले आजम खां, मुख्तार और अतीक का जलवा था। क्या मजाल थी कि इनके काफिले के सामने भी कोई आ भी जाए। लोग पहले टीका लगाने से डरते थे, यात्रा निकालने से डरते थे। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद हालात बदल गए हैं।
विज्ञापन

अब कांवड़ यात्रा निकल रही है। भाजपा सरकार बेटी के जन्म से लेकर कन्यादान तक कर रही है। सभी मंदिरों को जीर्णोद्धार हुआ है। भाजपा सरकार में जातिवाद, क्षेत्रवाद, वंशवाद और व्यक्तिवाद नहीं चलता। मंत्री ने युवाओं को नशाखोरी से दूर रहने, शिक्षा हासिल करने, माता-पिता की सेवा, शुद्ध खानपान का आह्वान किया। चबूतरों और जमीन के विवादों से दूर रहने का आह्वान भी जलशक्ति मंत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोल्हुओं पर बिजली की दरें होनी चाहिए सस्ती : बालियान
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने जनसभा में कहा कि कोल्हुओं को सप्लाई होने वाली बिजली की दरें नौ रुपये प्रति यूनिट है। अधिकतर कोल्हू का संचालन कश्यप समाज के लोग करते हैं। कश्यप समाज की मांग है कि बिजली की दरों को आगामी सीजन में कम किया जाना चाहिए। सोलानी, हिंडन, काली और कृष्णा नदी की बाढ़ में किसानों की गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। सरकार ने सर्वे शुरू करा दिया है। मुख्यमंत्री से किसानों की अधिक से अधिक सहायता की मांग केंद्रीय मंत्री ने रखी। मोरना क्षेत्र में 14 हजार हेक्टेयर भूमि पर गन्ना है। चीनी मिल का दोहरीकरण जरूरी है, इससे किसानों को लाभ मिलेगा।



भगीरथ के रूप में गंगाजल लेकर आए सीएम : कपिल देव





मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ शुकतीर्थ में भगीरथ बनकर गंगाजल लेकर आए हैं। लाखों श्रद्धालु शुकतीर्थ आते हैं, भागवत कथा सुनते हैं। अब श्रद्धालु आचमन कर सकेंगे। सरकार ने एतिहासिक काम किया है। उन्होंने मंच से मांग रखी कि सहकारी मोरना चीनी मिल का दोहरीकरण होना चाहिए। इससे पहले कपिल देव अग्रवाल ने सीएम को हेलीपैड पर अभिनंदन किया और शुकतीर्थ में विभिन्न स्थलों का भ्रमण कराया। गंगा आरती में भी शामिल रहे।




ये रहे मौजूद

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व विधायक उमेश मलिक, विक्रम सैनी, अशोक कंसल, सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, एसएसपी संंजीव सुमन, प्रमुख सचिव सिंचाई अनिल गर्ग, मुख्य अभियंता पश्चिम संदीप कुमार, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाषचंद शर्मा, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, गौरव स्वरूप, स्वामी ओमानंद महाराज, स्वामी महादेव आश्रम, स्वामी विष्णु महाराज, ब्रहमचारी जर्नादन स्वरूप, गोवर्धन दास महाराज,गंगा पुजन में गंगा सेवा समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, मंत्री ने महकार सिंह, अरुण गर्ग, सत्यवीर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, मैनेजर देवेंद्र शर्मा, अमित राठी, सपना कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed