{"_id":"66c4fe90d4405ce5360703c4","slug":"if-the-accused-are-not-arrested-then-bjp-rld-will-protest-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-128286-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन करेंगे भाजपा-रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो आंदोलन करेंगे भाजपा-रालोद
Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। भाजपा-रालोद नेताओं ने कहा कि पुलिस एक अगस्त को हुए प्रकरण में लापरवाही बरत रही है। अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
रालोद नेता धर्मेंद्र राठी के भूराहेडी स्थित आवास पर दोनों दलों के नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि एक अगस्त को रालोद कार्यकर्ता अमित गोयल और शिक्षक नेता मनीष गोयल के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने इस मामे में मनीष गोयल व उनके तीन साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। चेतावनी दी है कि पुलिस ने अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं की और मुकदमे को खत्म करने का प्रयास किया तो थाने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर धर्मेंद्र राठी, गोल्डी राठी, बशारत खान, मनोज जोधा, अमित गोयल, विपिन गोयल, मुकेश त्यागी, नफीस फरीदी, विशाल चौधरी, मसरूर खान, सोमपाल फौजी, पप्पू धीमान, उत्तम राणा, नसीम अहमद मौजूद रहे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुरकाजी एसओ सुनील कसाना से मिलकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।