फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If land is not compensated, there will be movement

भूमि का मुआवजा न मिला तो होगा आंदोलन

Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
If land is not compensated, there will be movement
गांव भैंसी में मुआवजे की मांग को लेकर गांव में पंचायत करते हुए किसान। - फोटो : KHATAULI
भूमि का मुआवजा न मिला तो होगा आंदोलन
विज्ञापन

खतौली। गांव भैंसी में डीएफसीसी द्वारा किसानों की भूमि अधिग्रहण के मामले में किसानों की चेतावनी के बाद रेलवे विभाग ने कोई कार्य नहीं किया। किसान सोमवार की सुबह से ही गांव में इकट्ठा होने शुरू हो गए थे।

भारतीय किसान यूनियन तोमर के नेतृत्व में किसानों की पंचायत भैंसी में हुई, जिसमें किसानों का कहना था कि जब तक उन्हें अधिग्रहण भूमि का पूरा मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक डीएफसीसी को जमीन पर कब्जा नहीं करने देंगे। टकराव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने गांव भैंसी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस रेलवे लाइन के आसपास जमा थी, एसडीएम बुढ़ाना, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर मीरापुर संतोष त्यागी, इंस्पेक्टर खतौली एचएन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। हालांकि किसान रेलवे ट्रैक की ओर नहीं गए। किसानों ने आर्य समाज जीटी रोड पर ही अपनी पंचायत की। इसके बाद किसान मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहे धरने में शामिल होने चले गए। पंचायत में भारतीय किसान यूनियन तोमर के जिलाध्यक्ष अखिलेश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंकित गुर्जर, बुढ़ाना ब्लॉक अध्यक्ष समर सिंह, खतौली ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रवीर सिंह, पंकज सिंह आदि ने पंचायत को किसानों को संबोधित किया। उनका कहना था कि किसान अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। अपनी भूमिका मुआवजा लेकर रहेंगे। प्रशासन ने पुलिस बल के साथ साथ दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर लगा रखी थी। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed