{"_id":"5e750c708ebc3e768e08996c","slug":"if-hindus-have-hearts-beats-muslims-devband-news-mrt474592673","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर महिलाओं के बीच पहुंचीं गोल्डन गर्ल ऑफ हैदराबाद सय्यदा फलक, बोलीं- हिंदू अगर दिल है तो धड़कन मुसलमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर महिलाओं के बीच पहुंचीं गोल्डन गर्ल ऑफ हैदराबाद सय्यदा फलक, बोलीं- हिंदू अगर दिल है तो धड़कन मुसलमान
Sat, 21 Mar 2020 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
गोल्डन गर्ल ऑफ हैदराबाद सय्यदा फलक
- फोटो : अमर उजाला
सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में चल रहा महिलाओं का धरना प्रदर्शन 54वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार की रात्रि इंटरनेशनल कराटे चैंपियन व गोल्डन गर्ल ऑफ हैदराबाद सय्यदा फलक महिलाओं के बीच पहुंचीं और देश के माहौल के लिए आरएसएस व बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि प्यारे हिंदुस्तान को बांटने की इनकी विचारधारा को किसी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहे सीएए विरोधी धरना प्रदर्शन में सय्यदा फलक ने कहा कि हिंदुस्तान को धर्म के नाम पर बांटने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। क्योंकि सच्चाई यह है कि हिंदू अगर दिल है तो धड़कन मुसलमान होगा, हम सब मिलकर रहें तो हिंदुस्तान मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने सन 1947 में हिंदुस्तान से मोहब्बत और वफादारी का सबूत दे दिया था। दोबारा हमें इसका सबूत देने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली दंगे पर सय्यदा फलक ने कहा कि यह देश के माथे पर कलंक है और इससे जो जख्म मिले हैं उन्हें कभी भरा नहीं जा सकता। सलमान अहसन, फौजिया उस्मानी, फरीहा उस्मानी आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
धरनास्थल पर महिलाओं ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जागरूक रहने तथा अपने आसपास साफ सफाई का खास ख्याल रखने का आह्वान किया।

सहारनपुर : देवबंद में धरने में शामिल महिलाएं- फोटो : DEVBAND