फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If farmers do not listen, they will uproot and throw power line poles: Tikait

किसानों की सुनवाई नहीं तो उखाडकां फेंक देंगे बिजली लाइन के खंभे : टिकैत

Sun, 29 May 2022 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
If farmers do not listen, they will uproot and throw power line poles: Tikait
मुजफ्फरनगर : काकड़ा में आयोजित महापंचायत में मंचासीन चौधरी नरेश टिकैत और खाप चौधरी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। बालियान खाप की ओर से काकड़ा में आयोजित किसान-मजदूर महापंचायत में किसानों से दोबारा आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया। एमएसपी पर गारंटी कानून के समर्थन समेत आठ प्रस्ताव पास हुए। बिजली के मुद्दे पर जल्द ही पंचायत बुलाने का एलान किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने चेताया कि सरकार को किसानों के साथ अगर बात करनी है तो कर लें, नहीं तो शहरों में भी बिजली नहीं जलने देंगे। खेतों में खड़े शहर जाने वाली लाइन के खंभे उखाड़कर फेंक देंगे। अगर किसान को दुखी किया तो हम भी सरकार को दुखी कर देंगे।
विज्ञापन

स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज काकड़ा में आयोजित महापंचायत में भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि बात घूमकर खाप चौधरियों पर आ गई है। किसानों के सामने चुनौती है, शांति के तरीके से चुनौती स्वीकार करनी होगी। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यूनियन को खाप पंचायत चलाती हैं। सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भूल गई कि आंदोलन बिजली से खड़ा हुआ था। बिना किसान की सहमति के मीटर नहीं लगेगा। सरकार को बताना होगा कि ट्यूबवेलों पर मीटर लगाने की पॉलिसी क्या है। हम सरकार से बातचीत के लिए तैयार है, इसे कमजोरी न समझा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान नहीं निकला तो घरों में लगे हुए बिजली मीटर थाने में जमा करा देंगे। बिजली के मुद्दे पर जल्द ही बड़ी पंचायत होगी। पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि किसान यूनियन ने किसानों को बोलने की ताकत प्रदान करने का काम किया है। जब-जब किसानों को जरूरत पड़ेगी हम साथ खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed