फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   If cyber crime happens, FIR will be on one call

साइबर क्राइम हुआ तो एक कॉल पर होगी एफआईआर

Fri, 11 Jun 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
If cyber crime happens, FIR will be on one call
पुलिस आफिस में स्थित साइबर सैल में मौजूद कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
साइबर क्राइम हुआ तो एक कॉल पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में अब किसी के साथ साइबर क्राइम होता है, तो तत्काल हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने पर पीड़ित की रिपोर्ट तत्काल दर्ज होगी और उसे थाने जाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, यदि सूचना ठगी के 24 घंटे की अवधि में दे दी गई, तो पीड़ित के बैंक खाते से गए रुपये भी वापस आने की संभावनाएं बनेंगी।
जनपद में बृहस्पतिवार से सायबर हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। पुलिस ऑफिस में सायबर हेल्प सेंटर भी शुरू कर दिया गया है, जिसकी कमान इंस्पेक्टर संजीव भटनागर को सौंपी गई है। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि यदि किसी के भी साथ साइबर क्राइम होता है, तो पीड़ित को तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 9454401617 पर कॉल करनी होगी।
विज्ञापन

कॉल किए जाने के साथ ही पीड़ित से सारी जानकारी लेकर न केवल उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी, बल्कि यदि पीड़ित द्वारा 24 घंटे के भीतर साइबर सेल को सूचना देता है तो उसके ऑनलाइन फ्रॉड में गए रुपये भी वापस आने की संभावना बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि ऑनलाइन ठगी के साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अन्य सायबर अपराधों की भी शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। इनमें एक कॉल पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को इसकी कॉपी दी जाएगी और उसे थाने जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही पीड़ित व्यक्ति हेल्प सेंटर पर जाकर अपने केस की प्रगति के बारे में भी जांच कर पाएगा।

हरेंद्र ने कराया पहला केस दर्ज, रुपये हुए वापस
मुजफ्फरनगर। जनपद में साइबर हेल्पलाइन नंबर शुरू होते ही इस पर पहले केस गांधीनगर निवासी हरेंद्र कुमार ने दर्ज कराया। उसने सुबह करीब दस बजे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर बताया कि उसके बैंक खाते से 46 हजार रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। पीड़ित के अनुसार, उसने फोन-पे के माध्यम से एक व्यक्ति को भुगतान किया था, लेकिन भुगतान असफल रहा और उसके खाते से रुपये भी कट गए। फोन-पे के कस्टमर केयर नंबर से बात करने पर उसे बताया कि उसके खाते से किसी अन्य खाते में यह रकम स्थानांतरित की गई है। इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने बताया कि सूचना दिए जाने के साथ ही हरेंद्र की एफआईआर दर्ज कर जांच की गई। फोन-पे के अफसरों से बात कर पीड़ित के बैंक खाते से निकले रुपयों को फ्रीज कराया गया। इसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए उसे खाते से निकले सभी रुपयों को वापस हरेंद्र के ही बैंक खाते में ट्रांसफर कराया गया। पहले ही केस का सफलतापूर्वक निस्तारण होने से एसएसपी अभिषेक यादव ने इंस्पेक्टर संजीव भटनागर को साधुवाद भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed