{"_id":"5e73c4b88ebc3e77413950e3","slug":"idgah-prempuri-road-jam-muzaffarnagar-news-mrt4744306175","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से नहीं मिल पा रही निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से नहीं मिल पा रही निजात
विज्ञापन
जाम से नहीं मिल पा रही निजात
मुजफ्फरनगर। शहर के लोगों को जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। अवैध वाहनों व जुगाड़ के साथ ही सड़कों पर दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी जाम की समस्या को उलझा रहा है। बृहस्पतिवार को शामली रोड भी इससे अछूता नहीं रहा और ईदगाह-प्रेमपुरी मार्ग पर घंटों तक लोग जाम में फंसे रहे।
यातायात विभाग की उदासीनता के चलते शहर के मार्गों पर बड़ी संख्या में अवैध व दो साल का समय पूरी कर चुकी ई-रिक्शाओं की भरमार है। वहीं, दुपहिया वाहन काटकर बनाए गए जुगाड़ रेहड़े भी शहर में बड़ी तादाद में दौड़ रहे हैं। इसके साथ ही शहर के मुख्य बाजारों व मार्गों पर दुकानों के बाहर किया गया अतिक्रमण भी जाम की समस्या को बढ़ा रहा है। दुकानों के बाहर खड़े होने वाले हाथ ठेले और फुटपाथ की कमी से लोग परेशान हैं। शहर के शामली रोड पर भी हनुमान चौक से लेकर काली नदी पुल पर अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण आवागमन की व्यवस्था को चौपट किए हुए है। बृहस्पतिवार को शामली रोड के साथ ही ईदगाह-प्रेमपुरी मार्ग पर घंटों तक जाम लगा रहा, जिसे खुलवाने के लिए दूर तक पुलिसकर्मी दिखाई तक नहीं दिए।
दुकानों के बाहर लगने वाले ठेले भी बड़ी समस्या
मुजफ्फरनगर। शहर में दुकानों के बाहर व्यापारियों द्वारा ठेले लगवाए जाने की परिपाटी बरसों से चली आ रही है। मुख्य बाजारों में लगभग सभी दुकानों के आगे अतिक्रमण किया गया है, जिसके बाद दुकानदारों द्वारा किराया वसूलकर दुकानों के आगे अवैध रूप से हाथ ठेले वाले भी खड़े करा दिए जाते हैं। इसके चलते शहर की सभी मुख्य सड़कों पर जाम आम समस्या बन चुका है, जिसका निस्तारण करने में यातायात विभाग पूरी तरह से बेबस बना हुआ है। टीएसआई वीर अभिमन्यु का कहना है कि जल्द ही अवैध ई-रिक्शाओं व जुगाड़ वाहनों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। सड़कों से अवैध अतिक्रमण हटवाने के लिए भी नगरपालिका व प्रशासन को लिखा जाएगा।