{"_id":"61ec5a87d0db1d252f10b396","slug":"ideology-on-status-politics-on-whatsapp-muzaffarnagar-news-mrt574297629","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटस पर विचारधारा, व्हाट्सएप पर राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटस पर विचारधारा, व्हाट्सएप पर राजनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चुनाव में इस बार डिजीटल का लगा तडक़ा
- कोरोना संक्रमण की वजह से बदला अंदाज
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण काल में हो रहे विधानसभा चुनाव ने प्रचार का तौर-तरीका भी बदल दिया है। मतदाता अपनी-अपनी विचारधारा का व्हाट्सएप स्टेटस लगा रहे हैं। व्हाट्सएप ग्रुप पर सियासी बहस छिड़ रही है। नेता और समर्थक अपने-अपने दलों के लिए ताकत झोंक रहे हैं।
कोरोना के कारण चुनाव आयोग ने प्रचार पर कई तरह की पाबंदियां लगाई है। 31 जनवरी तक रैलियों की अनुमति नहीं है। इस वजह से सिर्फ सीमित संख्या में ही जनसभाएं हो सकती है। चुनाव में इस बार डिजीटल संसाधनों का प्रयोग बढ़ गया है। मोबाइल यूजर्स के व्हाट्सएप स्टेटस पर अपने-अपने राजनीतिक दलों का समर्थन दिख रहा है। रोजाना रोचक स्टेटस बदल रहे हैं। पक्ष और विपक्ष अपनी-अपनी विचारधारा स्टेटस से बताने का कार्य कर रहे हैं। स्टेटस से सही समर्थक की जानकारी राजनीतिक दलों को मिल रही है। इसके अलावा कॉलर ट्यून, इंस्टाग्राम, ट्वीट के जरिए भी अपने-अपने राजनीतिक दलों के समर्थन में प्रचार चल रहा है।
हुक्का नहीं, लग रही व्हाट्सएप चौपाल
नए दौर के प्रचार में हुक्के पर कम और व्हाट्सएप चौपाल पर अधिक बहस छिड़ी है। अलग-अलग विचाराधारा के सदस्य अपने-अपने राजनीतिक दलों के समर्थन में बहस करते नजर आ रहे हैं। व्हाट्सएप पर लगने वाली चौपाल में देर रात तक और दिनभर बहस छिड़ी हुई नजर आती है।
विज्ञापन
निगरानी कर रही पुलिस, होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर सियासी पारा गरम है। लेकिन पुलिस की टीम भी इसकी निगरानी कर रही है। पुलिसकर्मी खुद भी कई ग्रुप से जुड़े हैं। इसके अलावा वायरल पोस्ट पर नजर रखी जा रही है। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। नियमानुसार कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया पर किसी को चुनाव का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस की टीमें सोशल मीडिया पर निगरानी बनाए हुए हैं।