फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Identification of half-burnt body, two friends accused of murder

अधजले शव की शनाख्त, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप

Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Identification of half-burnt body, two friends accused of murder
अधजले शव की शनाख्त, दो दोस्तों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णापुरी काली नदी किनारे मिले अधजले शव की शनाख्त किदवईनगर निवासी युवक के रूप में हुई है। युवक चार दिन से लापता था। परिजनों ने मृतक के दो दोस्तों पर हत्या कर शव जलाने का आरोप लगाया है।
सोमवार दोपहर में मोहल्ला कृष्णापुरी में भूमिया मंदिर के पास काली नदी के किनारे पर कुछ बच्चे खेलने गए थे तो उन्होंने वहां एक अधजला शव देखा था। सूचना पर क्षेत्र के लोग व पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को वहां पर लगभग आस्सी प्रतिशत जला हुए एक शव पड़ा मिला था। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के जले कपड़ों को पुलिस ने शनाख्त कराने के उद्देश्य से रख लिया था। मंगलवार दोपहर में कुछ लोग शहर कोतवाली पहुंचे और उन्होंने मृतक के कपड़े दिखाने को कहा।
विज्ञापन

कृष्णापुरी निवासी शमीम का कहना था कि उनका बेटा शौकीन उर्फ सोनू (28) पुत्र शमीम लापता चल रहा हैं। वह तीस अप्रैल को घर से गया था। इसके बाद घर नहीं लौटा था। पुलिस ने लोगों को कपड़े दिखाए तो सभी की आंखें नम हो गई। क्योंकि कपड़े सोनू के ही थे। हत्या कर उसके शव को जलाया गया है। शहर कोतवाली पुलिस को परिजनों ने तहरीर दी है। मृतक के पिता शमीम ने प्रेमपुरी निवासी आदित्य उर्फ आदी पुत्र सुंदर व मोनू पुत्र आजाद पर आरोप लगाया कि दोनों ने उनके बेटे की हत्या कर पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया है। सीओ सिटी कुलदीप सिंह का कहना है कि दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed