{"_id":"592c6daf4f1c1b5163bdbc1d","slug":"icse-tenth-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीएसई दसवींं का परीक्षा परिणाम घोषित, किसान की बेटी ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएसई दसवींं का परीक्षा परिणाम घोषित, किसान की बेटी ने किया जिला टॉप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 May 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
आईसीएसई का रिजल्ट आने के बाद खुशी मनातीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली कसबे में आईसीएसई के सेंट थॉमस स्कूल में सोमवार को रिजल्ट घोषित हुआ। इस दौरान बच्चे खुशी से झूम उठे। हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में गांव चिंदौड़ा के किसान की बेटी विनीता सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉलेज टॉप किया है। दूसरे नंबर पर संस्कृति जैन और तीसरे पर सलेहा नाज रहीं।
जनपद के एकमात्र आईसीएसई के सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य फादर बिजोए ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा दस की परीक्षा में 39 बच्चे सम्मिलित हुए थे, जिसमें 13 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 10 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक और 4 बच्चों ने 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
घोषित परिणाम में विनीता सिंह ने 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कालेज टॉप किया है। संस्कृति जैन ने 93.8 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान, सलेहा नाज ने 93.4 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान तथा इशिका भूटानी ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में चौथा स्थान हासिल किया है। स्कूल में मोहम्मद अबुजर अली ने पांचवां, रविंद्र सिंह ने छठा, अब्दुल्ला काजी ने सातवां, आव्या त्यागी ने आठवां, अंकुर शर्मा ने नौवां, आरोही ने दसवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विनीता बनना चाहती है डॉक्टर
कॉलेज टॉप करने वाली छात्रा विनीता सिंह गांव चिंदौड़ा निवासी किसान योगेंद्र सिंह की बेटी है। इनकी माता का नाम अलका है। छात्रा विनीता ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने गुुरुजनों को दिया है।
छात्रा का कहना है कि उन्होंने कभी ट्यूशन नहीं पढ़ा है। विद्यालय में पढ़ाया गया और होमवर्क ध्यानपूर्वक किया है। माता-पिता ने बेटी की सफलता पर मिठाइयां बांटी। मेरिट में सातवें नंबर पर रहे अब्दुल्ला काजी के पिता आसिफ सिद्दीकी ने भी परिवार के साथ मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।