फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I work as an activist, not a minister: Dr. Sanjeev Balyan

मंत्री नहीं, कार्यकर्ता के रूप में करता हूं काम : डाॅ. संजीव बालियान

Tue, 30 May 2023 06:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
I work as an activist, not a minister: Dr. Sanjeev Balyan
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खतौली। केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि मैं मंत्री पद को बॉर्डर पर रखकर जिले में प्रवेश करता हूं। मैंने हमेशा एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया है। पार्टी के कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है।

केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर जीटी रोड स्थित सभागार में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इसमें पांचों मंडलों तिसंग, जानसठ, बड़सू, मंसूरपुर, खतौली के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं, भाजपा और कार्यकर्ताओं की वजह से हूं। कुछ लोग हमें जातियों में बांटना चाहते हैं, मगर हम बटेंगे नहीं, ना ही हमें बटना चाहिए। 2014 से पहले जनपद में सड़कें टूटी हुई थी। सड़कें बनवाई गई। रेल विभाग में भी कार्य कराया गया है। इन्हीं कार्य के बल पर 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
विज्ञापन

अध्यक्षता वीरभान अरोरा और संचालन राकेश प्रजापति ने किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख पति गौतम सिंह गुर्जर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित जैन, रजत जैन, सूरजभान, सुरेश आर्य, अजय भुर्जी, राजन वालिया, अभिषेक गुर्जर, सुधीर सैनी, राजीव गुप्ता, अमित कसाना, सुधीश पुंडीर, अमित उपाध्याय, नीटू उपाध्याय, तुषार चैहान, नरेंद्र जैन उर्फ गुल्लू, मनोज राठी, सुनील पांडे, मोहित जैन, राकेश गुप्ता, धर्मवीर मलिक, सुरेंद्र उपाध्याय, सुरेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई नेता और कार्यकर्ता नहीं हुए शामिल
उधर, भाजपा के काफी कार्यकर्ता इस सम्मेलन में शामिल नहीं हुए। उनका कहना था कि नगर पालिका परिषद खतौली के चुनाव में जिन लोगों ने पार्टी विरोधी कार्य किया, उन्हें मंच पर बिठाया जा रहा है। इसलिए पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed