फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   I trust the court, justice will be given: Nahid

मुझे अदालत पर विश्वास है, न्याय मिलेगा : विधायक

Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
I trust the court, justice will be given: Nahid
कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन को मुजफ्फरनगर जिला कारागार में दाखिल करने आई शामली पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। धोखाधड़ी के मामले में जमानत याचिका निरस्त होने पर न्यायालय से न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए कैराना के सपा विधायक नाहिद हसन को कड़ी सुरक्षा में यहां लाकर जिला कारागार में दाखिल किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत में सपा विधायक ने कहा कि ये तो छोटा सा नजराना है। अपनी जनता के लिए मैं इससे भी ज्यादा हद से गुजर सकता हूं। धोखाधड़ी के मामले में उन्होंने कहा कि कुछ बड़ा मामला नहीं है, मुझे अदालत पर पर विश्वास है, न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

सपा विधायक नाहिद हसन के कैराना से यहां जेल आने की जानकारी मिलने पर नई मंडी और सिविल लाइन पुलिस जिला कारागार पर शाम को ही पहुंच गई थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था यहां की गई थी। शुक्रवार देर शाम नाहिद हसन को कड़ी सुरक्षा में कैराना से यहां लाकर जेल में दाखिल किया। विधायक को जिला कारागार के छोटे गेट से अंदर दाखिल किया गया। जेल अफसरों के अनुसार उन्हें सामान्य बैरक में अन्य बंदियों के साथ ही रखा गया है। जिला कारागार सी श्रेणी की होने के कारण विधायक को मिलने वाली बी श्रेणी की इंफ्रा स्ट्रैचर वाली बैरक यहां नहीं है।
विज्ञापन

तीन लोगों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
मुजफ्फरनगर। बिलासपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार देर रात को पूर्व मंत्री विद्या भूषण के फार्म हाउस के पास खड़े तीन लोगों को पकड़ कर नई मंडी पुलिस के हवाले किया है। आरोप है कि वो उन्हें मारने आए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का पूर्व मंत्री की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed