{"_id":"66fbeb1034bc4468c20f15aa","slug":"hygiene-kits-distributed-in-leprosy-ashram-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-131142-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुष्ठ आश्रम में किया हाइजीन किट का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुष्ठ आश्रम में किया हाइजीन किट का वितरण
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। इंडियन रेडक्रास सोसायटी की ओर से गांव शेखपुरा के गौरीशंकर कुष्ठ आश्रम में हाईजीन किट का वितरण किया गया। इस दौरान कुष्ठ आश्रम में रहने वाले लोगों को सफाई के प्रति जागरुक किया गया।
डीएम एवं सीएमओ के निर्देश पर इंडियन रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन अशोक अरोड़ा, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप शर्मा, सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डा़ अवनीश कुमार ने कुष्ठ आश्रम पहुंच कर किट का वितरण किया।
इस दौरान डाॅ़ अवनीश कुमार ने बताया कि आश्रम में रहने वाले सभी 44 लोग स्वस्थ हैं। इसमें 12 पुरुष, 24 महिलाएं, आठ बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग कोई छुआछूत का रोग नहीं है। इलाज कराने से यह रोग ठीक हो जाता है। इसके लिए लंबे समय तक दवाइयों का सेवन करना पड़ता है।
विज्ञापन
निजी स्कूलों में इनके लिए सीट उपलब्ध है, जिसमें कुष्ठ रोगी अपने बच्चों को शिक्षा ग्रहण करा सकते हैं। कुष्ठ आश्रम में राशन, फल, तिरपाल, बाल्टी, साबुन आदि का वितरण किया गया। इसमें 40 हाईजीन किट वितरित की गई। इस दौरान विजय, शिवराज आदि मौजूद रहे।