{"_id":"6564e19d0c1b6a06180e97ba","slug":"husband-paid-dowry-by-giving-triple-talaq-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12129-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मीरापुर - शौहर ने तीन तलाक देकर चुकाई मेहर की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मीरापुर - शौहर ने तीन तलाक देकर चुकाई मेहर की रकम
Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
- बंगाल जाने का किराया देकर पत्नी को घर से भेज दिया
अमर उजाला फालोअप :
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। कस्बे में प्रेमी से मिलने गई विवाहिता के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आते ही शौहर ने बीवी को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं मेहर की रकम चुका दी और बंगाल जाने का किराया देकर मुजफ्फरनगर में कहीं छोड़ दिया है। ढाई साल के बच्चे को शौहर ने रख लिया है। उधर, महिला का प्रेमी अभी गायब है। एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी चर्चा है। कस्बे में एक विवाहिता दो किशोरियों को लेकर अपने प्रेमी से मिलने गई थी। इस दौरान कुछ युवकों ने किशोरियों के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की घटना से इंकार किया है। मामला खुला तो आरोपियों की मोहल्ले के लोगों की पंचायत में पिटाई करने के बाद गंजा कर दिया गया था। अब शौहर ने अपनी बीवी पर घिनौनी हरकत का आरोप लगाते हुए तीन तलाक दे दिया है। सोमवार को शौहर अपनी बीवी को मुजफ्फरनगर में कोर्ट के बाहर छोड़कर चला गया।
यह था मामला
महिला के साथ गई दोनों किशोरियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए छेड़छाड़ की गई थी। किशोरियों ने अपने घर पर मामले की जानकारी दी। जिसके बाद शुक्रवार रात पंचायत हुई। चारों आरोपियों और उनके परिजनों को भी बुलाया गया था। पंचायत में आरोपियों की पिटाई की गई। पंचायत में ही आरोपियों का मुंडन किया गया और माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया था। इंस्पेक्टर मीरापुर रवेंद्र सिंह यादव का कहना है की मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।