फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband kills wife in children dispute police station

Muzaffarnagar News: बच्चों के विवाद में बीवी की हत्या कर थाने पहुंच गया शौहर

Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Husband kills wife in children dispute police station
रतनपुरी में महिला की हत्या के बाद बुजुर्ग से जानकारी लेते पुलिस कर्मी।
शामली की रहने वाली थी पत्नी, तीन साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के बाद शौहर ने अपनी बीवी नर्गिस (26) की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपी पति नईम ने थाने पहुंचकर जुर्म कुबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रतनपुरी निवासी मजदूर नईम अली का निकाह तीन वर्ष पूर्व शामली के न्यामतुल्लापुर गांव निवासी नर्गिस पुत्री साबिर अली के साथ हुआ था। मंगलवार की शाम नईम मजदूरी कर घर वापस लौटा तो बच्चों को पीटने को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। दोनों में झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि नईम ने नर्गिस का गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना के समय अन्य परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। परिवार में दो बच्चे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह से चल रहा था झगड़ा
नईम के पिता जहुर हसन ने बताया कि मंगलवार की सुबह भी बच्चों को पीटने को लेकर नईम का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था। नर्गिस को समझाने पर उनके साथ भी अभद्रता की गई। इसकी सूचना उन्होंने नर्गिस के परिजनों को सुबह ही दे दी थी। शाम को मजदूरी से लौटने पर एक बार फिर से पति-पत्नी में एक बार फिर से झगड़ा हो गया। मृतका के एक बेटी और एक बेटा है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed