{"_id":"69c5879ae226675e7d0fffea","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-on-her-request-she-will-live-with-her-lover-muzaffarnagar-news-c-14-mrt1009-1143124-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पति ने पत्नी के मांगने पर दिया तीन तलाक, प्रेमी के साथ रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पति ने पत्नी के मांगने पर दिया तीन तलाक, प्रेमी के साथ रहेगी
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जताते हुए पति से तलाक की मांग की। पति ने भी पत्नी को तलाक देते हुए आजाद कर दिया। युवती की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व सिसौली थाना क्षेत्र में हुई थी।
वैवाहिक जीवन के दौरान दोनों के बीच अनबन चल रही थी। कैराना तहसील में हुए समझौते के दौरान पति ने कहा कि उसकी पत्नी झिंझाना थाना क्षेत्र के एक युवक के संपर्क में है और अब उसी के साथ रहना चाहती है।
युवती ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने पति द्वारा कही गई बातों को सही बताया और प्रेमी के साथ आगे जीवन बिताने की बात कही। पति ने कहा कि वह पत्नी की खुशी की खातिर उसे उसके प्रेमी के साथ भेजने के लिए तैयार है। पुलिस ने भी मामले की पुष्टि की है।