फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband dies, wife injured due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 26 Jul 2022 06:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Husband dies, wife injured due to collision with unknown vehicle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रिश्तेदारी से लौट रहे दंपती की बाइक में सोमवार की रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि घायल हुई पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रुड़की रोड पर हुए हादसे में मजदूर की मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि गांव वहलना निवासी 50 वर्षीय भूप सिंह अपनी पत्नी कमलेश के साथ सोमवार रात बाइक से शाहपुर की तरफ से आ रहे थे। वहलना बाईपास पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गया। भूप सिंह को मेरठ रेफर किया गया जबकि पत्नी को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान भूप सिंह की मौत हो गई। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उधर, सोमवार शाम के समय रुड़की रोड़ पर नेपाल के मूल निवासी मजदूर मान सिंह की हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में मृतक की पत्नी गंगा देवी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed