फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Husband beaten up over woman's death

Muzaffarnagar News: महिला की मौत पर पति को पीटा

Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Husband beaten up over woman's death
मुजफ्फरनगर में कोर्ट रोड़ पर हंगामा कर श्रुति के पति की पिटाई करते विवाहिता के परिजन।
मुजफ्फरनगर। संदिग्ध हालात में विवाहिता श्रुति (28) की मौत के बाद शहर के कोर्ट रोड पर मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। गुस्साए परिजनों ने मृतका के पति की पिटाई कर दी। पति, ससुर समेत तीन आरोपियों के खिलाफ 10 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हरिद्वार के ज्वालापुर पीठ बजार निवासी शिव कुमार बंसल की बेटी की शादी 18 जनवरी 2023 को कोर्ट रोड निवासी हंस कुमार सिंघल के बेटे मुकुल सिंघल के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह श्रुति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस दौरान घर पर मौजूद मृतका की छोटी बहन निक्की ने सूचना अपने परिजनों को दी। ज्वालापुर से परिजन अपने रिश्तेदारों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

बेटी की मौत पर परिजनों ने हंगामा किया। कोर्ट रोड पर भीड़ जमा हो गई। दहेज में दस लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकुल की पुलिस के सामने ही पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह मुकुल को बचाया। सीओ सिटी व्योम बिंदल सिविल लाइन व शहर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed