फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Hundreds of workers reached Delhi from Deoband in Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra

Muzaffarnagar News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देवबंद से दिल्ली पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता

Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of workers reached Delhi from Deoband in Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra
सांसद राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा में दिल्ली के लिए रवाना होते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : DEVBAND
देवबंद। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए देवबंद से भी मंगलवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लोनी दिल्ली के लिए कूच किया।
विज्ञापन

देवबंद के ब्लाक अध्यक्ष अजय त्यागी और उत्तर प्रदेश के पीसीसी सदस्य राहत खलील के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कई बसों में सवार होकर सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अजय त्यागी ने बताया कि सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा लोनी दिल्ली से रवाना होकर पहले बागपत जाएगी उसके बाद हरियाणा में प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति करती है। हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़वाने की भाजपा की हमेशा नीति रही है, लेकिन देश की जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से पूरे देश में परचम लहराएगी। दिल्ली कूच करने वालों में सतीश त्यागी, जोगेंद्र सिंह, सचिन कुमार, रवि राणा, संजय त्यागी, रमेश त्यागी, आदित्य त्यागी, दुष्यंत त्यागी, शिवकुमार सैनी व सोनू सैनी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed