फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Humans get salvation by listening to Bhagwat: Brajwasi

भागवत श्रवण से मानव को मोक्ष मिलता है: ब्रजवासी

Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Humans get salvation by listening to Bhagwat: Brajwasi
गांधी नगर में कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्वालु। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। श्री श्यामा श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। अग्रवाल परिवार सहित विधिवत पूजन कर कलश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

श्यामा श्याम मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ हुई, जिसमेें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं। कलश को कथा आयोजन स्थल पर स्थापित किया गया। आरती के साथ शुरू किए गए श्रीमद्भागवत कथा में गोविंद ब्रजवासी महाराज ने श्रद्धालुओं को सर्वप्रथम भागवत की महिमा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भागवत के सुनने के प्रभाव से मनुष्य बुराई त्याग कर धर्म के रास्ते पर चलने के साथ साथ मोक्ष को प्राप्त करता है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना परिचय किसी के साथ श्रद्धाभाव के साथ संबंध व संपर्क स्थापित नहीं होते। इसलिए यह जानना जरूरी है कि श्रीमद्भागवत कथा क्या है। भागवत कथा के सुनने से क्या लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर आदित्य अग्रवाल, ललित अग्रवाल, हरीश गोयल, अनुज गोयल, महंत हंसराज भारद्वाज, आचार्य पंडित जगमोहन, शंकर भारद्वाज, डॉ. कुलदीप शर्मा, अभय शंकर उपाध्याय, कमलकांत, विशाल गर्ग, संजय गर्ग, सतेंद्र रूहेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed