{"_id":"664a77b1eead67566e0d7584","slug":"ht-wire-fell-on-railway-power-line-operation-of-trains-disrupted-for-two-and-a-quarter-hours-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-122613-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रेलवे विद्युत लाइन पर गिरा एचटी तार गिरा, पौने दो घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रेलवे विद्युत लाइन पर गिरा एचटी तार गिरा, पौने दो घंटे ट्रेनों का संचालन बाधित
विज्ञापन
खतौली । सकौती-खतौली के बीच रेलवे की विद्युत लाइन पर हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिस कारण एक घंटा 40 मिनट तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। खतौली स्टेशन पर जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। इस दौरान भीषण गर्मी में यात्री बिलबिला गए।
मेरठ जनपद के गांव दादरी के सामने रेलवे लाइन के ऊपर से हाइटेंशन विद्युत लाइन के तार गुजर रहे हैं। रविवार सुबह 11.40 बजे सकौती-खतौली के बीच गांव दादरी के सामने हाइटेंशन लाइन का तार टूटकर रेलवे की विद्युत लाइन पर गिर गया, जिस कारण ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। तार गिरने की सूचना पर अप एवं डाउन की सात ट्रेन विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गईं।
स्टेशन मास्टर सचिन साहरन ने बताया कि रविवार सुबह 11.40 बजे रेलवे का खंभा नंबर 92/23 पर गांव दादरी के सामने हाइटेंशन लाइन का तार टूट कर रेलवे की विद्युत लाइन पर गिर गया। इससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। इसके चलते सुबह 11.40 बजे खतौली स्टेशन पर देहरादून से दिल्ली जा रही जन शताब्दी ट्रेन को रोका गया। इसके अलावा उज्जैन से ऋषिकेश की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन को दौराला-सकौती के बीच में रोका गया। दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेन को दौराला में रोका गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेन को मंसूरपुर में रोका गया। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन जड़ौदा स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन को मंसूरपुर स्टेशन पर रोका गया। यह सभी ट्रेनें 11.40 बजे से 13.20 बजे तक रोकी गई। रेल संचालन एक घंटा 40 मिनट तक बाधित रहा। रेलवे की विद्युत लाइन पर गिरे तार को हटवाया गया तब करीब पौने दो घंटा बाद रेल संचालन सुचारू हो पाया और विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
-- --
गर्मी में यात्री हुए परेशान
मुजफ्फरनगर। दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन रोजाना पौने बारह आती है। रविवार को यह ट्रेन खतौली क्षेत्र में तार टूटने के चलते दो बजकर पांच मिनट पर मुजफ्फरनगर पहुंची। इस बीच इस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।