फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   HT line wire broke due to heavy rain and wind, current spread in many houses

Saharanpur News: तेज हवा बारिश में एचटी लाईन का तार टूटा, कई घरों में फैला करंट

Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
HT line wire broke due to heavy rain and wind, current spread in many houses
देवबंद। नगर की कोहला बस्ती में रविवार रात बड़ा हादसा होने से बच गया। तेज हवा और बारिश में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिससे कई घरों में करंट फैल गया। लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


समाजसेवी गुलफाम अंसारी ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से सोनू, शाकिर, वाजिद, साकिब व दिलशाद के घरों में लगे विद्युत उपकरण जल गए। मोहल्लवासियों का कहना था कि एचटी लाइन का तार रात करीब दो बजे टूटकर मकानों के ऊपर गिर गया। इससे घरों में करंट फैल गया। लोगों ने किसी तरह बाहर भागकर अपनी जान बचाई। कई घरों में फंसे लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

इसके बाद में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को घटना की सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मोहल्ले के लोगों में इस बात लेकर रोष था कि किसी भी अधिकारी ने मौके पर आना गंवारा नहीं समझा। सोमवार सुबह करीब 11 बजे विद्युतकर्मी तारों को दुरूस्त करने पहुंचे। एसडीओ पुलकित टंडन ने बताया कि कोहला बस्ती में तेज हवा व बारिश में टूटे एचटी लाइन के तारों को ठीक कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed