{"_id":"6081c3388ebc3ecfc9189e69","slug":"how-will-telemedicine-be-treated-muzaffarnagar-news-mrt5356132110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीमेडिसिन से कैसे होगा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीमेडिसिन से कैसे होगा इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेलीमेडिसिन से कैसे होगा इलाज
मुजफ्फरनगर। विशेषज्ञ चिकित्सकों के फोन नहीं मिलने और फोन रिसीव नहीं किए जाने से टेलीमेडिसिन के जरिये इलाज कैसे हो पाएगा। पड़ताल के लिए बृहस्पतिवार दोपहर सीएमओ की ओर से जारी की गई सूची में शामिल डॉक्टरों के नंबरों पर कॉल की गई, तो सात विशेषज्ञ डॉक्टरों से बात नहीं हो सकी। दो के फोन बंद मिले, एक ने कॉल डायवर्ट कर रखी थी, जबकि चार ने फोन रिसीव नहीं किए। 24 डॉक्टरों ने कॉल रिसीव कर परामर्श दिया।
कोरोना संक्रमण के चलते जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी पर ओपीडी बंद है। ऐसे में मरीजों को परामर्श देने के लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरु की गई है। सीएमओ की ओर से 31 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नाम और फोन नंबर जारी किए गए हैं, जिनसे रोजाना सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कॉल करके परामर्श लिया जा सकता है। हालांकि इस सूची में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर का नाम और मोबाइल नंबर नहीं है। पड़ताल के लिए सभी डॉक्टरों के नंबरों पर कॉल की गई। 24 ने फोन रिसीव कर परामर्श दिया। महिला डॉक्टर बाल रोग विशेषज्ञ ने परामर्श देते हुए कहा कि किसी भी समय फोन पर परामर्श ले सकते हैं। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉक्टर की कॉल डायवर्ट मिली। वरिष्ठ परामर्श निश्चेतक और एक ईएनटी विशेषज्ञ का फोन बंद मिला, जबकि दंत रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ और एक इमरजैंसी चिकित्सा अधिकारी ने फोन रिसीव नहीं किया।
मैं स्वयं पड़ताल करूंगा
टेलीमेडिसिन के लिए जारी सूची में शामिल सभी डॉक्टरों को हर कॉल रिसीव कर मरीजों का परामर्श देने के निर्देश है। वे स्वयं इसकी पड़ताल करेंगे, यदि किसी डॉक्टर का फोन बंद मिला तो स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन
डॉ एमएस फौजदार
सीएमओ