{"_id":"630baf5d07498174f05b1078","slug":"how-will-arjun-become-a-guru-without-muzaffarnagar-news-mrt6028472172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: बिना गुरु कैसे बनेंगे अर्जुन? स्पोर्ट स्टेडियम में नहीं हॉकी, क्रिकेट समेत कई खेलों के कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: बिना गुरु कैसे बनेंगे अर्जुन? स्पोर्ट स्टेडियम में नहीं हॉकी, क्रिकेट समेत कई खेलों के कोच
Sun, 28 Aug 2022 11:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
कराटे सीखती बालिकाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में नए दौर में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन जरूरत उन्हें तराशने की है। सुविधाएं बढ़ाने और सही प्रशिक्षण देने की जरूरत है। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों की कमी के कारण खिलाड़ी बेहाल है। हॉकी, क्रिकेट और शूटिंग बॉल समेत कई खेल ऐसे है, जिनके कोच नहीं है। ऐसे में सवाल यह है कि जब कोच ही नहीं है तो खिलाड़ियों को कैसे तैयार किया जाएगा। सिर्फ तीन खेलों के कोच ही है।
विज्ञापन
स्टेडियम में क्रिकेट, बैडमिंटन, जूडो, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वालीबाल, हैंडबॉल और शूटिंग बॉल के खिलाड़ी अभ्यास करते है। कुल तीन खेलों के ही कोच स्टेडियम में उपलब्ध है, जबकि अन्य खेलों की तैयारी की जिम्मेदारी सीनियर खिलाड़ियों पर है। वे ही खिलाड़ियों को तैयार कर रहे है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP:शहीद भगत सिंह के भतीजे किरणजीत सिंह संधू बोले- आजादी के 75 वर्ष बाद भी अंग्रेजों के बने कई कानून नहीं बदले
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट स्टेडियम में कबड्डी, जूडो और वेटलिफ्टिंग के ही कोच है। यहां कबड्डी के 25, जूडो के 25 और वेटलिफ्टिंग के कुल 30 खिलाड़ी है। कबड्डी के कोच वह खुद है, जूडो के कोच किरण गौतम और वेटलिफ्टिंग की कोच रेणू रानी है। यह दोनों कोच संविदा पर है। इसके अलावा स्टेडियम में फिलहाल आर्मी की तैयारी करने वाले बच्चे भी आ रहे है।
तीन खेलों के कोच यहां उपलब्ध है। कोच के लिए डिमांड की गई है। अभी छह जनवरी को ट्रायल भी हुआ था, लेकिन सूची अभी तक नहीं आई है। यह सूची लखनऊ से ही जारी होती है। स्टेडियम में बाकी सभी सुविधाएं है, किसी भी चीज की कोई कमी नहीं हैं। - हरफूल सिंह, जिला खेल अधिकारी