फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Houses of people of six villages were not built, survey will be done again

Muzaffarnagar News: छह गांव के लोगों की नहीं बनीं घरौनी, दोबारा होगा सर्वे

Wed, 15 May 2024 04:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Houses of people of six villages were not built, survey will be done again
मुजफ्फरनगर। खेत की खतौनी और घर की घरौनी आम आदमी के पास संपत्ति का दस्तावेज बनी है। जिले में एक लाख 57 हजार 915 परिवारों की घरौनी बनी है। 90 प्रतिशत परिवारों को घरौनी का वितरण हो गया है। छह गांव ऐसे रह गए हैं, जिनकी घरौनी नहीं बन पाई है।
विज्ञापन


सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने ड्रोन कैमरों की मदद से जिले के सभी 457 गांवों का सर्वे किया। दो साल पहले शुरू हुइ प्रक्रिया में 31 मार्च तक सभी परिवारों को घरौनी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए जिला प्रशासन ने अभियान भी चलाया था। जनपद में कुल एक लाख 57 हजार 915 परिवारों की घरौनी बनकर तैयार हुई। हालांकि जिले के छह गांव ऐसे हैं, जिनकी घरौनी नहीं बन पाई है। सर्वे ऑफ इंडिया की टीम इन गांवों का दोबारा सर्वे करेगी।
विज्ञापन

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि सदर तहसील के चार गांव कुटबा, मलीरा, रेई, शाहबुद्दीनपुर है। एक गांव जानसठ और एक बुढ़ाना तहसील का है। इन गांवों में टीम दोबारा सर्वे करेगी इसके बाद घरौनी जारी होगी। एडीएम प्रशसन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि घरौनी का वितरण लेखपालों के माध्यम से हो रहा है। 90 प्रतिशत वितरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि वह घरौनी वितरण की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। गांवों में प्रत्येक परिवार को उसकी घरौनी मिल जाए यह हमारा प्रयास है। जिले के समस्त लेखपालों को इस संबंध में निर्देश जारी किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन के माध्यम से लिया जाता है गांव का चित्र

घरौनी तैयार करने में सर्वे ऑफ इंडिया की टीम का महत्वपूर्ण योगदान है। ड्रोन कैमरे के माध्यम से पूरे गांव का नक्शा तैयार किया जाता है। प्रत्येक घर का विवरण लेखपाल, पंचायत सचिव के माध्यम से एकत्र किया जाता है। इसके बाद कम्प्यूटर से तैयार घरौनी का वितरण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed