{"_id":"5fb419958ebc3e679f0ba3a8","slug":"household-cylinders-will-not-be-used-in-hotels-restaurants-muzaffarnagar-news-mrt511363854","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के इस जिले में होटल, रेस्टोरेंट में प्रयोग नहीं होंगे घरेलू सिलिंडर, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के इस जिले में होटल, रेस्टोरेंट में प्रयोग नहीं होंगे घरेलू सिलिंडर, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
Wed, 18 Nov 2020 11:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
LPG gas cylinder
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का होटल, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानों पर प्रयोग पाए जाने पर कार्रवाई होगी। अफसरों को इसके लिए रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में सरकार सब्सिडी देती है। अत: ऑयल कंपनियों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी यह दायित्व है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का सम्यक वितरण सुनिश्चित कराया जाए। यह शिकायत मिल रही है कि कुछ लोग घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का कॉमर्शियल उपयोग कर उनका दुरुपयोग कर रहे है। यह दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
सभी एसडीएम और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने तहसील क्षेत्र में समस्त होटल, रेस्टोरेंट, वेल्डिंग दुकानों, वाहनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी भी जिलेभर में जांच का कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/